• Home
  • कानपुर नगर
  • आगरा घटना के विरोध में स्टेशन मास्टरों का कैंडल मार्च

आगरा घटना के विरोध में स्टेशन मास्टरों का कैंडल मार्च

कानपुर: जन सामना डेस्क। आगरा कैंट स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान स्टेशन मास्टर के साथ हुई घटना के विरोध में कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर स्टेशन मास्टरों और रेल कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकालकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।
ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में स्टेशन मास्टरों और रेल कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर घटना पर विरोध जताया और निष्पक्ष जांच के साथ दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की।
वक्ताओं ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात किसी भी रेल कर्मचारी के साथ हिंसा या दुर्व्यवहार अस्वीकार्य है। ऐसी घटनाएं कर्मचारियों का मनोबल गिराने के साथ रेलवे की कार्य संस्कृति को भी प्रभावित करती हैं। उन्होंने रेलवे प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि न्याय मिलने तक स्टेशन मास्टर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेंगे। उनका कहना था कि यह आंदोलन प्रत्येक रेल कर्मचारी की सुरक्षा, गरिमा और सम्मान की रक्षा के लिए है।
कैंडल मार्च के अंत में कर्मचारियों ने पीड़ित स्टेशन मास्टर को शीघ्र न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top