• Home
  • कानपुर नगर
  • ऑपरेशन कवच : अवैध वाहनों पर शिकंजा, 22 का चालान, 4 वाहन सीज

ऑपरेशन कवच : अवैध वाहनों पर शिकंजा, 22 का चालान, 4 वाहन सीज

हिमांशु: कानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और अनधिकृत रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ पूरे प्रदेश में दो दिवसीय विशेष अभियान ‘ऑपरेशन कवच’ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कानपुर नगर में परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 अवैध रूप से संचालित वाहनों का चालान किया, जबकि गंभीर नियम उल्लंघन पाए जाने पर 4 वाहनों को सीज कर दिया गया। कानपुर मंडल के आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए परिवहन विभाग के साथ यातायात पुलिस और राज्य कर विभाग की संयुक्त टीम भी सड़कों पर सक्रिय है। यह टीम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, अवैध रूप से संचालित वाहनों पर कार्रवाई करने, कर चोरी रोकने और यातायात नियमों के पालन की निगरानी कर रही है। अभियान के दौरान वाहन दस्तावेजों, परमिट, फिटनेस, टैक्स और अन्य आवश्यक अभिलेखों की भी गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated Posts

Scroll to Top