• Home
  • News
  • छात्रों के समर्थन में कांग्रेस का मार्च, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

छात्रों के समर्थन में कांग्रेस का मार्च, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

कानपुर: जन सामना डेस्क। नीट परीक्षा से जुड़े विवाद, छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बर्रा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला। कांग्रेस नेत्री सीता अग्निहोत्री के नेतृत्व में 80 फीट रोड से संकट मोचन हनुमान मंदिर तक निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्रों के मुद्दों पर सरकार से जवाबदेही तय करने और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। कांग्रेस नेत्री सीता अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि उन्हें पुलिस द्वारा नजरबंद करने का प्रयास किया गया, इसके बावजूद वह मार्च में शामिल हुईं।
कार्यक्रम का संयोजन पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी ‘बल्ली’ एवं पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष एवं प्रवक्ता कृपेश त्रिपाठी ने किया।
कृपेश त्रिपाठी ने कहा कि छात्रों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। वहीं दीपक त्रिवेदी ‘बल्ली’ ने कहा कि छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी हर स्तर पर आंदोलन करेगी।
प्रदर्शन में डॉ. संतोष त्रिपाठी, पूजा भारद्वाज, विकास सोनकर, रमाकांत शर्मा, राजकुमार तिवारी, राधेश्याम तिवारी, तन्मय राय, श्रेयस्कर शुक्ला, राकेश गुप्ता, अतीक अहमद सहजाड़े, अनुराग गुप्ता, मंटू बाजपेयी, मनी तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, नागेंद्र यादव, नीरज तिवारी, अवनीश ठाकुर, गुड्डे सक्सेना, अनिल मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, टिंकू शर्मा, पिंकी भाटिया, प्रियंका शर्मा, सुधा मिश्रा, सुधा चौहान, मिथलेश पाल, गीता कुशवाहा, पिंकी राणा, कंचन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top