हाथरस। नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 33 में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत मेंडू गेट चौराहे से नयागंज चौराहे तक सीसी रोड एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने नगरवासियों से संवाद करते हुए नगर के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि नगर की समस्याओं के समाधान और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए नगर पालिका लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने भाजपा सरकार की विकास नीतियों को धरातल पर उतारने के लिए सभी को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजेश दिवाकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सभासद क्षमा शर्मा, देवेंद्र शर्मा, रामजी लाल वर्मा, अशोक गोला, सुंदरम शर्मा, दिनेश सिंह नन्हे, राघवेंद्र सिंह, चंदन कुमार, श्याम प्रधान, मिलन अग्निहोत्री, वीरेंद्र सिंह कप्तान, चंद्रकांत जैन, हेमंत सेंगर, अन्नी पंडित, विवेक गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
मेंडू गेट से नयागंज तक सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण





