• Home
  • हाथरस
  • संघ के शताब्दी वर्ष पर जनसंपर्क अभियान शुरू

संघ के शताब्दी वर्ष पर जनसंपर्क अभियान शुरू

हाथरस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संघ द्वारा देशभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत स्वयंसेवक घर-घर जाकर संघ के विचार, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्यों जैसे विषयों पर जनजागरण कर रहे हैं।
रविवार को अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने लोगों को पत्रक और भारत माता का कैलेंडर भेंट किया। जनसंपर्क अभियान संयोजक डा. अमित भार्गव ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित करना, सामाजिक एकता को बढ़ावा देना और राष्ट्र निर्माण के लिए सभी वर्गों को जोड़ना है।
उन्होंने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष में यह प्रयास देशभर में समाज के हर वर्ग तक पहुंचने का है, जिससे राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक समरसता को बल मिले।
इस अवसर पर विद्याभूषण गर्ग, आलोक पचैरी, योगेश शर्मा, अनमोल मिश्रा, नीरज वार्ष्णेय, राहुल शर्मा, माधवी देवी, योगेश त्रिवेदी, चंद्रेश गर्ग, हेमंत कौशल, सचिन भार्गव सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top