• Home
  • हाथरस
  • सरदार पटेल जयंती पर पदयात्रा, शहर में गूंजे भारत एकता के नारे

सरदार पटेल जयंती पर पदयात्रा, शहर में गूंजे भारत एकता के नारे

हाथरस। बागला कॉलेज प्रांगण में भारत के लौह पुरुष एवं प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने किया, जबकि मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज रहे।
जयंती समारोह के बाद बागला इंटर कॉलेज से पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। भारत माता की जय और सरदार पटेल अमर रहें के नारों के बीच सैकड़ों लोग उत्साहपूर्वक यात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा सासनी गेट, कमला बाजार, गुड़हाई बाजार, सर्राफा, लोहट बाजार और चुना वाला डंडा होते हुए आगरा रोड स्थित शहीद पार्क पहुंची, जहाँ शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया गया।
मंच पर सांसद अनूप प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह आचार्य, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, पूनम पांडे, तथा पांचों मंडलों के अध्यक्ष—मूलचंद वार्ष्णेय, प्रदीप शर्मा, स्मृति पाठक, योगेश सेंगर और आकाश सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय और हरिशंकर राणा उर्फ भूरा पहलवान ने किया।
मुख्य अतिथि ब्रज बहादुर भारद्वाज ने कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों के विलय के माध्यम से अखंड भारत का निर्माण किया और स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका पूरा जीवन राष्ट्रीय एकता और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।
सांसद अनूप प्रधान ने कहा कि सरदार पटेल ने एक भारत–श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार किया और महात्मा गांधी से प्रेरणा लेकर स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई।
सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने संबोधित करते हुए कहा कि 1875 में गुजरात के नडियाद में जन्मे सरदार पटेल ने इंग्लैंड से बैरिस्टर की पढ़ाई पूरी की, लेकिन वकालत के बजाय देश सेवा को चुना। भारत की एकता के सूत्र में उन्हें जोड़ा और इसी कारण उन्हें लौह पुरुष की उपाधि मिली। वर्ष 1991 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डोली माहौर, गौरव आर्य, भीकम सिंह चौहान, कप्तान सिंह, भोला रावत, प्रशांत शर्मा, अविनाश तिवारी, प्रेम सिंह कुशवाहा, वासुदेव मेहर, संजय सक्सेना, संध्या आर्य, जय शर्मा, दीपक माहौर, सचिंद्र कुशवाहा, महेश वर्मा, नरेश ठाकुर, देवेंद्र चौहान, अभिषेक शर्मा, देवा पहलवान, कृष्ण पहलवान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पदयात्रा का कई स्थानों पर उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। बागला मार्ग पर महेश वर्मा, लक्ष्मी पन्ना पर सुनीता आर्या, बालाजी कंस्ट्रक्शन के अमित अग्रवाल, सर्राफा एसोसिएशन, निस्वार्थ सेवा संस्थान, कपिल अग्रवाल और सादाबाद गेट पर संजीव अग्रवाल ने पदयात्रा का स्वागत किया। चुना वाला डंडा पर भी यात्रा का अभिनंदन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top