फिरोजाबाद व्यापार मंडल द्वारा नए संगठन का गठन
फिरोजाबाद। व्यापारियों के संगठन विस्तार के तहत फिरोजाबाद व्यापार मंडल ने टूंडला व्यापार मंडल का गठन करते हुए नई जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। नवगठित संगठन में गौरव जैन को अध्यक्ष तथा विवेक शर्मा को महामंत्री नियुक्त किया गया है।
जिलाध्यक्ष रविन्द्रलाल तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि टूंडला इकाई को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह गठन किया गया है। दवा व्यवसाय से जुड़े गौरव जैन और विवेक शर्मा को पदभार सौंपा गया है, जो एक सप्ताह के भीतर अपनी पूर्ण कार्यकारिणी घोषित करेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के सानिध्य में 25 नवंबर को फिरोजाबाद क्लब में होने वाली बैठक में जिले के व्यापारी शामिल होंगे। कार्यक्रम में कौशल किशोर उपाध्याय, युवा जिलाध्यक्ष विजय भवानी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
टूंडला व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने गौरव, महामंत्री विवेक





