फिरोजाबाद। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीर शहीद वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर सुहागनगरी में विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों और वीरांगना झलकारी बाई शोभायात्रा समिति के पदाधिकारियों ने जलकल विभाग स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने “वीरांगना झलकारी बाई अमर रहें” के नारे लगाए।
शनिवार को शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष व पार्षद मनोज शंखवार के नेतृत्व में जयंती समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। समिति पदाधिकारियों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम में झलकारी बाई के योगदान को नमन किया। समिति अध्यक्ष ने कहा कि झलकारी बाई, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की सेनापति थीं और उन्होंने अंग्रेजों से लड़ते हुए वीरगति प्राप्त की।
महापौर कामिनी राठौर, भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर, पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप यादव सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि झलकारी बाई का शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति सदैव प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में अभयराम, सुनील कुमार, घनश्याम दास प्रेमी, केशवदेव शंखवार, शांतिदास शंखवार, गौरव कुमार, राजन सिंह, अमृत लाल, डॉ. वी.डी. निर्मल, शिवराज सिंह यादव, अजीम भाई, मीना राजपूत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
सुहागनगरी में धूमधाम से मनाई गई वीरांगना झलकारी बाई की जयंती
Releated Posts





