फिरोजाबाद। केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें पुनः जिलाध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। उनके दोबारा भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
इस अवसर पर महापौर कामिनी राठौर, मेयर प्रतिनिधि सुरेंद्र राठौर, महानगर उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह और निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी धीरज पाराशर ने भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का स्वागत किया और उन्हें रामलला की तस्वीर भेंट की।





