• Home
  • फिरोजाबाद
  • राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचित होने पर भाजपाईयों में हर्ष

राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचित होने पर भाजपाईयों में हर्ष

फिरोजाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचित होने पर सुभाष तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर आतिशबाजी की गई और मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया गया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि इनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनाव में 2022 से भी बड़ी जीत हासिल करेंगे। इस अवसर पर नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्य परिषद सदस्य नानक चंद अग्रवाल का स्वागत स्वाफा और माल्यार्पण के साथ किया गया।

हर्ष व्यक्त करने वालों में महापौर कामिनी राठौर, ब्लाक प्रमुख डॉ. लक्ष्मी नारायण यादव, शैलेंद्र गुप्ता शालू, दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता, महेंद्र बंसल, सुनील टंडन, विनोद पचौरी, कमल दिवाकर, सुनील शर्मा, विष्णु सक्सेना, केशव फौजी, योगेश प्रताप सिंह बघेल, डॉ. एसपी लहरी, अमित गुप्ता, शिवम दीक्षित, भारत सिंह वर्मा, अनुपम शर्मा, आकृति सहयोगी, रामलढेती लकी, केके गांधी, नरेश शर्मा नीटू, सुनील मिश्रा, अंकित तिवारी, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया, हिमांशु शर्मा, प्रमोद बघेल और यतेंद्र चक पिंकी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top