• Home
  • फिरोजाबाद
  • भाजपा ने अटल जयंती की पूर्व संध्या पर सजाई दीपमालिका

भाजपा ने अटल जयंती की पूर्व संध्या पर सजाई दीपमालिका

फिरोजाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यालय में दीपमालिका सजाकर दीपोत्सव मनाया गया। अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी, जिस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह एवं महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को वितरित किए गए।

दीपोत्सव कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ. अमित गुप्ता, आकाश शर्मा, रामनरेश कटारा, शिव शंकर शर्मा, सुरेंद्र सावन झा, शैलेंद्र गुप्ता, सतीश चंद्र प्रजापति, महावीर प्रजापति, डॉ. एस.पी. लहरी, अनुपम शर्मा, गोपाल कृष्ण सिंह, मुन्नी देवी, निर्मल शर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top