पंडित अनुपम दुबे: कानपुर देहात। थाना परिसर में जिला व्यापार प्रकोष्ठ के प्रभारी सुभाष सिंह एवं थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से दोनों अधिकारियों को अवगत कराया। इस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राम कुमार गुप्ता, सिकंदरा व्यापार समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, महामंत्री दिलशाद अहमद, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत कटियार, उपाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, गौरव सोनी, संगठन मंत्री अमित सिंह राजावत, युवा अध्यक्ष शिवम सोनी, युवा महामंत्री चन्द्र गुप्त कुशवाहा, रोहित दीक्षित, राजेश खन्ना, लालू गुप्ता, अजीत कटियार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।





