• Home
  • साहित्य
  • पुस्तक समीक्षा: इं. हेमन्त कुमार की ऐतिहासिक कृति

पुस्तक समीक्षा: इं. हेमन्त कुमार की ऐतिहासिक कृति

“कारगिल युद्ध के अमर बलिदानी नायक अशोक कुमार”

सुप्रसिद्ध इतिहासकार, वैज्ञानिक व पर्यावरण कार्यकर्ता इंजीनियर हेमन्त कुमार की पुस्तक “कारगिल युद्ध के अमर बलिदानी नायक अशोक कुमार” (कारगिल युद्ध में वीरगति प्राप्त करने वाले जनपद बिजनौर (उप्र) के प्रथम और एकमात्र सैनिक अपनी तरह की एक अनोखी शोध कृति है। इसमें कारगिल युद्ध का संक्षिप्त वर्णन, आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ, जनपद बिजनौर और ग्राम फीना का संक्षिप्त परिचय, नायक अशोक कुमार का परिचय, जन्म स्थान और माता-पिता, शिक्षा, आदि, अशोक कुमार की स्मृति को संजोने सम्बन्धी कार्य, अशोक कुमार से जुड़े फोटो, स्मृति चिन्ह, मेडल, पत्र, एवं अन्य अभिलेख, अशोक कुमार की समाधि स्थल पर आयोजित प्रमुख कार्यक्रम और उनके फोटोग्राफ्स, बेल वाला चौराहे के निकट अंत्येष्टि, समाधि स्थल पर प्रतिमा की स्थापना और अनावरण, प्रधानमंत्री द्वारा वीरगति प्राप्त सैनिकों को स्मृति चिन्ह दिए जाने का कार्यक्रम, आजादी का अमृत महोत्सव 2021-23 के दौरान श्रद्धांजलि कार्यक्रम, कारगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि, अन्य अवसरों (15 अगस्त, 16 अगस्त, 26 जनवरी) पर श्रद्धांजलि, इतिहास और तथ्यों का संकलन, स्मृति संरक्षण और नामकरण सम्बन्धी कार्य, नायक अशोक कुमार के नाम पर निम्नलिखित स्थानों और भवनों का नामकरण किया गया है,

फीना के बेल वाला चौक पर शहीद अशोक कुमार की प्रतिमा की स्थापना, नूरपुर ब्लाक परिसर में एक पत्थर पर इनका नाम लिखा है के साथ  नायक अशोक कुमार से सम्बंधित समाचार भी समाहित किए गए हैं।

इस पुस्तक का शोध, संकलन व लेखन करने वाले इं. हेमन्त कुमार ग्राम फीना, जनपद-बिजनौर, (उ०प्र०) के मूल निवासी हैं। इनका गांव फीना नूरपुर चांदपुर क्षेत्र का ऐतिहासिक गांव है। वर्तमान में आप सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। सामान्य विज्ञान, स्थानीय इतिहास, शोध, पेटेंट, डिजाइनिंग, लेखन तथा संस्कृति संवर्धन के क्षेत्र में इं. हेमन्त कुमार लम्बे समय से काम कर रहे हैं। इन क्षेत्रों में सुव्यवस्थित तरीके से काम करने के लिए हेमन्त कुमार ने क्षेत्रीय इतिहास संकलन एवं लेखन अभियान जनपद बिजनौर, भवन निर्माण तकनीक जनजागरण अभियान तथा पेड़ जियाओ अभियान की स्थापना की। इन अभियानों के अंतर्गत आपके कई शोध-पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। आपके कुछ आविष्कारों को भारत सरकार से पेटेंट मिल चुका है। भवन निर्माण कला पर हेमन्त कुमार की दो जनोपयोगी पुस्तकें प्रकाशित हैं। इनकी पुस्तक ‘विविध प्रकार के भवनों का परिचय एवं नक्शे’ को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने प्रतिष्ठित सम्पूर्णानन्द नामित पुरस्कार से सम्मानित किया है। जल अभियांत्रिकी में उल्लेखनीय शोधकार्य के लिए आपको ए. एन. खोसला पदक मिल चुका है। कई गुमनाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर हेमन्त कुमार के शोधपूर्ण लेख प्रकाशित हुए हैं। आपने अपने गाँव के सेनानियों पर ‘ग्राम फीना के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उनकी संघर्ष गाथा पुस्तक भी लिखी है। इनकी नवीनतम पुस्तक- ई बुक है “चित्रों के झरोखे से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण”।

“कारगिल युद्ध के अमर बलिदानी नायक अशोक कुमार” एक उपयोगी व ऐतिहासिक कार्य है। पूरी पुस्तक दुर्लभ चित्रों व तथ्यों से सज्जित है। इसके लिए हेमन्त कुमार बधाई के पात्र हैं। इन्होंने भूले बिसरे क्रांतिकारियों  को प्रकाश में लाने का महती कार्य किया है और आज भी इस दिशा में निरन्तर कार्य कर रहे हैं। पुस्तक का मुद्रण, प्रकाशन व वितरण कोर प्रकाशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली ने किया है। 154 पृष्ठों की इस पुस्तक का मूल्य 200 रुपये है। -राजेश विक्रांत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top