डॉ. अमृता मसीह को मिला अटल विदुषी शिखर सम्मान

कानपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में समर्पित नेशनल अवॉर्ड कार्यक्रम “अटल विदुषी शिखर सम्मान” का आयोजन भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में किया गया। इस कार्यक्रम में हृदय रोग संस्थान, कानपुर की डॉ. अमृता मसीह को उनके उत्कृष्ट कार्यों और निस्वार्थ भाव से जनसेवा के लिए “अटल विदुषी शिखर सम्मान” से सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. अमृता मसीह ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस सम्मान समारोह में उनका चयन होना उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने इस सम्मान के लिए आयोजन समिति एवं सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

डॉ. अमृता मसीह ने कहा कि यह सम्मान उन्हें अपने उत्तरदायित्वों का निरंतर स्मरण कराता रहेगा और उन्हें और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने हृदय रोग संस्थान, कानपुर का भी धन्यवाद किया, जो अपनी उपलब्धियों के कारण देश में तृतीय स्थान पर है और जहां कार्य करने का अवसर उन्हें मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top