• Home
  • हाथरस
  • कांग्रेस पार्टी का मनाया गया स्थापना दिवस

कांग्रेस पार्टी का मनाया गया स्थापना दिवस

हाथरस। पसरट्टा बाजार स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर जिला एवं शहर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई, इसके उपरांत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने की। मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश सचिव पंडित ब्रह्मदेव शर्मा एवं पूर्व पीसीसी सदस्य अशोक गुप्ता रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता डॉ. मुकेश चंद्रा ने किया।
वक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के गौरवशाली इतिहास, त्याग, संघर्ष एवं बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस विश्व की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टियों में से एक है, जिसने देश की आज़ादी से लेकर राष्ट्र निर्माण तक अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि हरित क्रांति, दूरसंचार क्रांति, इलेक्ट्रॉनिक क्रांति एवं वैज्ञानिक उपलब्धियां कांग्रेस की विचारधारा की देन हैं। कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों व जातियों को समान सम्मान देते हुए देश की एकता एवं अखंडता के लिए सदैव कार्य करती रही है।
कार्यक्रम में मैनपुरी कोऑर्डिनेटर अवधेश बक्शी, जिला कोषाध्यक्ष संजीव आंधीवाल, उपाध्यक्ष जैनुद्दीन जैन, ठाकुर कपिल सिंह, कृष्ण कुमार एडवोकेट, गोविंद चतुर्वेदी, सत्यप्रकाश रंगीला, कन्हैयालाल शर्मा, डॉ. प्रमोद कुमार, देवेंद्र शर्मा, हरिशंकर शर्मा, धर्मेंद्र गांधी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष की भतीजी एवं जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष गिर्राज किशोर घी वालों के आकस्मिक निधन तथा जिला प्रवक्ता डॉ. मुकेश चंद्रा की बड़ी बहन श्रीमती मीना शर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top