हाथरस। ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष योगा पंडित के आवास पर महिला आयोग की सदस्य रेनु गौड़ द्वारा ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान अलीगढ़ से पधारे देह दान संस्था के संस्थापक डॉ. शिव कुमार गौड का भी उनके द्वारा किए जा रहे जनहितकारी कार्यों के लिए प्रीत वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके देह दान जागरूकता अभियान की प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। सम्मान समारोह के उपरांत ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों तथा अध्यक्ष योगा पंडित के परिवारजनों द्वारा महिला आयोग सदस्य रेनु गौड़ का स्वागत, सम्मान एवं सत्कार किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
ब्राह्मण महासभा पदाधिकारियों का महिला आयोग सदस्य द्वारा सम्मान





