फिरोजाबाद। नगर में आयोजित होने वाले 1108 कुंडीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ की सफलता एवं जनजागरण के उद्देश्य से वेद भगवान की यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए धार्मिक चेतना का प्रसार करेगी।
शुक्रवार को राज राजेश्वरी कैला देवी मंदिर से वेद भगवान की यात्रा का शुभारंभ मां पीतांबरा के पीठाधीश्वर रामदास महाराज, सदर विधायक मनीष असीजा एवं महापौर कामिनी राठौर ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर रामदास महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि 1108 कुंडीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ 6 से 17 मार्च तक आयोजित किया जाएगा, जबकि मातृशक्ति कलश यात्रा 7 मार्च को निकाली जाएगी।
यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई गोपाल आश्रम पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। पूरे यात्रा मार्ग में भक्ति गीत, मंत्रोच्चार एवं जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। महायज्ञ के दौरान देश एवं प्रदेश से अनेक संत-महात्माओं का आगमन होगा तथा प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान एवं प्रवचन आयोजित किए जाएंगे। शनिवार को राधाकृष्ण मंदिर से एक और यात्रा निकाली जाएगी।
यात्रा में भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर, धर्मेंद्र शर्मा, नानक चंद्र अग्रवाल, प्रदीप टंडन, अनुपम शर्मा, रामनरेश कटारा, पूनम शर्मा, पवन गुप्ता, दीपक गुप्ता, सत्यवीर गुप्ता, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया, रमाकांत उपाध्याय, देवब्रत पांडे, निशांत मिश्रा, प्रशांत अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।





