• Home
  • कानपुर देहात
  • सिकंदरा व्यापार समिति कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

सिकंदरा व्यापार समिति कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

पंडित अनुपम दुबे: सिकंदरा। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिकंदरा व्यापार समिति कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में सिकंदरा थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम, पूर्व सैनिक राम प्रकाश दिवाकर, राम बाबू कटियार, राम नारायण दिवाकर तथा सिकंदरा व्यापार समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

ध्वजारोहण के पश्चात थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम एवं उनकी टीम को माल्यार्पण कर तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिकों, वरिष्ठ व्यापारियों एवं प्रबुद्धजनों का भी माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने अपने संक्षिप्त संबोधन में व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे निर्भीक होकर अपने व्यापार पर ध्यान दें। नगर की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की है। उन्होंने व्यापारियों से सहयोग बनाए रखने की अपील भी की। व्यापारियों ने उनके संबोधन का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

सम्मानित होने वालों में गिरीश चंद्र पाण्डेय, यशोदानंदन निरंकारी, जलील अहमद, रामकुमार गुप्ता (किराना), अक्षय द्विवेदी, विनोद नायक, गोपाल सिंह राजावत, राम अवतार कटियार, शंकर दयाल वर्मा, राजेंद्र गुप्ता, सतीश चंद्र गुप्ता, नन्हे खान, रविंद्र नारायण गुप्ता, महनकार तिवारी (मामा जी), रामकिशोर चौरसिया (बबलू जी), प्रदीप त्रिवेदी, दिनेश गुप्ता (राजा सेठ जी) तथा शंभू दयाल वर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम में रामकुमार गुप्ता (प्रदेश उपाध्यक्ष, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश/संरक्षक, सिकंदरा व्यापार समिति), परवेज आलम, संजय निरंकारी, दिलशाद अहमद, संदीप गुप्ता टीटू, जुनैद अहमद, संदीप यादव, तैयब जी, श्यामू गुप्ता, प्रमोद नायक, अमित सिंह राजावत, अभिषेक कटियार (शम्मी), गोपी कटियार, हेमंत कटियार, सत्येंद्र सिंह, सौरभ वर्मा, रत्नेश गुप्ता, दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, राजेश खन्ना, लाल सिंह पाल, तारिक खान, रियाज अहमद, शिवम सोनी, चंद्रगुप्त कुशवाहा, सुधीर कुमार पिंटू, शिव कुमार, ललन चौरसिया, मोहम्मद अजीम खान, लाइक अहमद, इसरार अहमद, किशन कुशवाहा, इरफान अहमद, अश्वनी गौतम, राजू मिश्रा, पंकज गौतम, रामजी पाण्डेय, बबलू कटियार, मुनीम जी, नईम अहमद, अमित गुप्ता, विकास बालक राम गौतम, अवध कटियार, माथे राठौर, शाहिद अली, राजू गुप्ता, बबलू खान, कल्लू, अनिल चौरसिया, अशोक वर्मा, मयंक सविता, राज कुमार मौर्य, नीरज यादव, गोविंद गुप्ता, शान गुप्ता, राज नारायण कटियार सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top