20 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन

फिरोजाबाद। रोटरी क्लब के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा कार्यों की श्रृंखला में एक नई जनकल्याणकारी पहल की शुरुआत की जा रही है। इस क्रम में 1 फरवरी से ‘रोटरी रसोई’ का शुभारंभ किया जाएगा। रोटरी रसोई में आमजन को मात्र 20 रुपये में पौष्टिक एवं भरपेट भोजन की थाली बैठकर खाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि रोटरी रसोई का संचालन प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किया जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों, श्रमिक वर्ग, मरीजों के तीमारदारों तथा आम नागरिकों को सस्ता, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है।

पदाधिकारियों ने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा वर्ष 1993 में सेठ छदामीलाल जैन रोटरी नेत्र चिकित्सालय की स्थापना की गई थी, जो नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में फिरोजाबाद जनपद में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रहा है। इसके साथ ही वर्ष 2009 से एक्स-रे सेंटर का संचालन किया जा रहा है तथा विगत पांच वर्षों से रोटरी फिजियोथेरेपी सेंटर भी सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।

इस अवसर पर लक्ष्मीकांत बंसल, राहुल जैन, कल्पना राजौरिया, ललितेश जैन, अनूप जिंदल, नमन जैन, डॉ. अमित गोयल, नरेश चंद्र बंसल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top