• Home
  • फिरोजाबाद
  • मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 149 लाभार्थियों को मिले आवास स्वीकृति पत्र

मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 149 लाभार्थियों को मिले आवास स्वीकृति पत्र

फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत मदनपुर ब्लॉक के 149 लाभार्थियों को आवास के स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्वीकृति पत्र प्राप्त करते ही लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।

जिलाधिकारी रमेश रंजन के मार्गदर्शन में, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के कुशल नेतृत्व तथा परियोजना निदेशक की उपस्थिति में मदनपुर ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा 149 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के स्वीकृति प्रमाण पत्र सौंपे गए।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है, ताकि उसके जीवन स्तर में सुधार हो सके। प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति आवास सुविधा से वंचित न रहे।

कार्यक्रम के दौरान बंजारा समुदाय से आने वाले सुजनीपुर के हवलदार, मुन्नी देवी, दिव्यांग सुभाष, निराश्रित विधवा अनीता, दिव्यांग अनिल कुमार एवं निराश्रित विधवा सुमन सहित अन्य लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र सिंह, पूर्व विधायक हरिओम, खंड विकास अधिकारी कविता चाहर सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top