• Home
  • आगरा
  • आगरा मंडल में शहीद दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि

आगरा मंडल में शहीद दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि

आगरा/मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। आगरा मंडल में शहीद दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, आगरा गगन गोयल की उपस्थिति में मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

रेलवे बोर्ड एवं गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुपालन में प्रातः ठीक 11:00 बजे सायरन बजते ही मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर सहित सभी कार्य रोक दिए गए तथा 11:02 बजे तक दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीदों के त्याग और बलिदान को नमन किया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल ने कहा कि शहीद दिवस हमें उन महान बलिदानियों की याद दिलाता है, जिनके त्याग और समर्पण के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में जीवन यापन कर पा रहे हैं। उन्होंने सभी रेलकर्मियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए सर्वोत्तम योगदान दें।

शहीद दिवस के अवसर पर आगरा मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों एवं कार्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस आयोजन का उद्देश्य रेलकर्मियों में देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना तथा स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top