• Home
  • हाथरस
  • हाथरस जंक्शन पर यात्री ट्रेन का ठहराव शुरू

हाथरस जंक्शन पर यात्री ट्रेन का ठहराव शुरू

हाथरस। कोरोना काल में बंद हुई यात्री ट्रेनों के पुनः ठहराव से हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। 31 जनवरी 2026 को पहले दिन सुबह 4 बजकर 26 मिनट पर 54356 बरेली–बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन के स्टेशन पर रुकते ही खुशी का माहौल देखने को मिला। यात्री ट्रेन के ठहराव के अवसर पर रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदाता समिति, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के सदस्य राम गोपाल दीक्षित के नेतृत्व में लोको पायलटों का स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान फूल माला पहनाई गई, स्मृति चिन्ह भेंट किए गए और मिठाई खिलाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि हाथरस जंक्शन पर यात्री ट्रेनों का ठहराव पुनः शुरू होने से आम यात्रियों, मजदूरों और विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा आवागमन सुगम होगा। अंत में सभी ने रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में और अधिक यात्री सुविधाएं बहाल किए जाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top