• Home
  • रायबरेली
  • आरेडिका में हिंदी नाटक “गब्बर बना बब्बर” का आयोजन

आरेडिका में हिंदी नाटक “गब्बर बना बब्बर” का आयोजन

रायबरेली। आरेडिका, रायबरेली के राजभाषा विभाग द्वारा हिंदी मौलिक नाटक “गब्बर बना बब्बर” का भव्य एवं सफल आयोजन आरेडिका, रायबरेली के सरस्वती प्रेक्षागृह में किया गया। यह नाटक सतर्कता एवं जागरूकता पर आधारित था। नाटक का उद्देश्य हिंदी भाषा, साहित्य एवं रंगमंच के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करना तथा सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करना था।

कार्यक्रम में प्रस्तुत हिंदी नाटक ने सामाजिक सरोकारों, मानवीय मूल्यों एवं समकालीन विषयों को प्रभावशाली ढंग से मंचित किया। कलाकारों की सशक्त अभिनय क्षमता, संवाद अदायगी एवं मंच-सज्जा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपस्थित दर्शकों ने नाटक की सराहना करते हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

इस नाटक का शुभारंभ आरेडिका के मुख्य राजभाषा अधिकारी, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक, प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक, प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, प्रधान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य राजभाषा अधिकारी, राजभाषा अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर आरेडिका के उप मुख्य राजभाषा अधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि हिंदी भाषा एवं रंगमंच के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश पहुँचाना संस्था की प्राथमिकताओं में शामिल है। भविष्य में भी ऐसे साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top