• Home
  • रायबरेली
  • हज यात्रियों का हेल्थ चेकअप एवं टीकाकरण कार्यक्रम

हज यात्रियों का हेल्थ चेकअप एवं टीकाकरण कार्यक्रम

श्याम बिहारी भार्गव: मथुरा। मथुरा जनपद में इस्लामिया इंटर कॉलेज में 71 हज यात्रियों का हेल्थ चेकअप एवं टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राधा वल्लभ ने बताया कि अभियान के दौरान सभी हज यात्रियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रोहितास सिंह ने बताया कि सभी हज यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ-साथ मेनिंगोकोक्कल, सीजनल इन्फ्लुएंजा एवं पोलियो की वैक्सीन लगाई गई। प्रशिक्षक द्वारा सभी हाजियों को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान अल्पसंख्यक विभाग द्वारा हज यात्रियों को जरूरी जानकारी एवं सहयोग प्रदान किया गया।

हेल्थ कैंप में चिकित्साधिकारी डॉ. सचिन शर्मा, एडीईओ एमपी सिंह, जेएसआई से सीएसओ संजय यादव, यूएनडीपी से भुवनेश्वर शर्मा, यूनिसेफ से पूनम यादव, स्वास्थ्य विभाग से त्रिभुवन शर्मा, एएनएम आदर्श कुमारी, सुमन, सोनम तथा सीसीएच हरी सिंह आदि ने हेल्थ चेकअप एवं टीकाकरण कार्य संपन्न कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top