फिरोजाबाद। सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित आर्य भट्ट गणित चैलेंज परीक्षा में संत परमदयाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र सुमित यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस परीक्षा में लखनऊ संभाग के 1200 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
सुमित ने सौ प्रतिभागियों में सर्वोच्च स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। डायरेक्टर एवं प्रधानाचार्य डॉ. ब्रह्मप्रकाश शर्मा ने विजेता छात्र सुमित यादव को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।





