• Home
  • फिरोजाबाद
  • अधिकारी उपभोक्ताओं की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करें: सदर विधायक

अधिकारी उपभोक्ताओं की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करें: सदर विधायक

फिरोजाबाद। नगर की जनता को बिजली से जुड़ी समस्याओं का समाधान अब एक छत के नीचे मिलेगा। पावर कारपोरेशन ने वर्टिकल स्ट्रक्चर सिस्टम लागू कर हेल्पडेस्क की शुरुआत की है। इसके तहत 24 अधिकारियों को तैनात किया गया है, जो अलग-अलग समस्याओं का समाधान करेंगे। इस प्रणाली के लिए शहर के तीन बिजली घरों को हेल्पडेस्क के रूप में चयनित किया गया है।

वर्टिकल स्ट्रक्चर सिस्टम का शुभारंभ एसएन विद्युत सब स्टेशन पर नगर विधायक मनीष असीजा ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली से जनता को समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। सरकार और पावर कॉर्पोरेशन उपभोक्ताओं के हित में काम कर रहे हैं और अब समस्या का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

अधीक्षण अभियंता शहर विजय मोहन खेड़ा ने बताया कि वर्टिकल सिस्टम लागू होने से जनता लाभान्वित होगी। अलग-अलग समस्याओं के लिए अधिकारियों को हेल्पडेस्क पर तैनात किया गया है। इसमें एक अधिशासी अभियंता (तकनीकी), तीन सहायक अभियंता और पांच अवर अभियंता शामिल हैं। ये अधिकारी 33,11 केवीए की लाइनों का मेटीनेंस कार्य करेंगे। इस प्रणाली के अंतर्गत छह टीमों का गठन किया गया है।

उद्घाटन के समय एक्सईएन द्वितीय नरेन्द्र सिंह, प्रथम कालीचरण शोभा, एक्सईएन संजीव कुमार, सुमित कुमार, हरेन्द्र सिंह, कृष्णगोपाल, एसडीओ एसएन रजत शुक्ला, दशरथ सिंह, सुनील कुमार परिहार, जेई बबलू गौतम, अवनीश कुमार, जय सिंह, मुन्नाबाबू, डोरीलाल, आशुतोष शुक्ला और संविदाकर्मी धर्मेन्द्र बघेल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top