• Home
  • फिरोजाबाद
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 97 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का दामन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 97 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का दामन

फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जसराना ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में 97 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थाम कर दाम्पत्य जीवन की शुरूआत की। जनप्रतिनिधियों ने नव-विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद प्रदान किया। जसराना के शारदा रिसोर्ट में आयोजित इस सामूहिक विवाह समारोह में 97 जोड़ों ने अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का वचन दिया। इनमें पिछड़ा वर्ग के 55, अनुसूचित जाति के 34, अल्पसंख्यक वर्ग के 5 और सामान्य वर्ग के 3 जोड़े शामिल थे।

जनप्रतिनिधियों ने नव-विवाहित जोड़ों पर फूल वर्षा कर उन्हें सुखी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह योजना समाज में एकजुटता और भाईचारे का संदेश देती है। इस अवसर पर जसराना की ब्लॉक प्रमुख संध्या राजपूत, बीडीओ जितेन्द्र सिंह, समाज कल्याण अधिकारी राजमती सहित अन्य अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top