• Home
  • कानपुर देहात
  • कानपुर देहात में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो आरोपी गिरफ्तार

कानपुर देहात में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो आरोपी गिरफ्तार

पंडित अनुपम दुबे: कानपुर देहात। थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव ईटखुदा की निवासी राधादेवी पत्नी प्रशांत के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार राधादेवी शौचालय से वापस लौट रही थीं, तभी पड़ोस की कुछ महिलाएं उनके घर को लेकर आपत्तिजनक बातें कर रही थीं। राधादेवी द्वारा मना किए जाने पर इसी बात को लेकर सुधीर पुत्र भीखालाल ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

घटना की जानकारी राधादेवी ने अपने पति प्रशांत को दी। जब प्रशांत ने सुधीर से गाली देने का कारण पूछा तो इस पर सुधीर नाराज हो गया। आरोप है कि इसके बाद सुधीर, उसका भांजा नीतेश, भांजी नीतू, बहन शिल्पा और उसकी मां एकजुट होकर राधादेवी के घर में घुस आए और राधादेवी, उनके पति प्रशांत तथा सास-ससुर के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इस दौरान सुधीर ने प्रशांत के हाथ में दांत से काट लिया, जिससे वह घायल हो गए।

घटना के संबंध में राधादेवी द्वारा थाना सिकंदरा में तहरीर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष सिकंदरा दिनेश कुमार गौतम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों सुधीर और नीतेश को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top