• Home
  • रायबरेली
  • ऊँचाहार में सम्पन्न हुआ गुणवत्ता चक्र सम्मेलन

ऊँचाहार में सम्पन्न हुआ गुणवत्ता चक्र सम्मेलन

रायबरेली। एनटीपीसी ऊँचाहार में उत्तरी क्षेत्र का गुणवत्ता चक्र सम्मेलन 2026 का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस सम्मेलन में उत्तरी क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं से आई टीमों ने अपने-अपने गुणवत्ता चक्रों पर आधारित प्रस्तुतियाँ दीं।

सभी टीमों के प्रदर्शन के उपरांत तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल द्वारा विंध्याचल को प्रथम, सिंगरौली को द्वितीय तथा ऊँचाहार परियोजना की सी एंड आई विभाग की कंट्रोल पॉइंट टीम को तृतीय स्थान प्रदान किया गया। कंट्रोल पॉइंट टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ऊँचाहार परियोजना का नाम रोशन किया।

कंट्रोल पॉइंट टीम की फैसिलेटर सबूही जावेद, डिप्टी फैसिलेटर राजेश कुमार गौतम, लीडर विजय शंकर अवस्थी, डिप्टी लीडर रोहित कुमार तथा टीम सदस्य रूपेश कुमार, नीरज कुमार और ज्योत्सना भारद्वाज ने सम्मेलन में सराहनीय योगदान दिया। परियोजना प्रमुख विश्व मोहन सिंह एवं सभी महाप्रबंधकों द्वारा विजयी टीमों को पुरस्कृत किया गया।

उल्लेखनीय है कि टीम सदस्य रूपेश कुमार ने इस योगदान के अतिरिक्त कर्मचारी कल्याण समिति में भी उल्लेखनीय कार्य किया है। इस अवसर पर एटक संगठन के एडिशनल सेंट्रल लीडर ने कंट्रोल पॉइंट टीम को ऊँचाहार का सम्मान बढ़ाने के लिए बधाई देते हुए कहा कि टीम के लीडर विजय शंकर अवस्थी, डिप्टी लीडर रोहित कुमार, रूपेश कुमार एवं नीरज कुमार एटक संगठन के पदाधिकारी हैं, जिससे उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर एटक संगठन भी गौरवान्वित है।

एटक संगठन के महामंत्री रविन्द्र सिंह कुशवाहा ने भी पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि एक बार फिर यह सिद्ध हुआ है कि एटक संगठन की टीम ऊँचाहार परियोजना में सभी क्षेत्रों में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated Posts

Scroll to Top