• Home
  • हाथरस
  • हमलावरों ने गोली मारकर सेना के जवान की हत्या की, एसपी ने 5 टीमों का किया गठन

हमलावरों ने गोली मारकर सेना के जवान की हत्या की, एसपी ने 5 टीमों का किया गठन

हाथरस। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े सेना के जवान की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सादाबाद–हाथरस मार्ग पर मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के पास की है।
जानकारी के अनुसार ग्राम समदपुर निवासी अखिलेश (28 वर्ष) पुत्र देवेंद्र सिंह भारतीय सेना की इंजीनियरिंग विंग में तैनात थे और वर्तमान में आगरा कैंट में सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि अखिलेश किसी मामले में पेशी से लौट रहे थे और आगरा से सादाबाद की ओर आ रहे थे।
इसी दौरान कार सवार अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक करते हुए  अचानक ताबड़तोड़  फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के प्रयास में जवान कार छोड़कर भागने लगा, लेकिन हमलावर लगातार उनका पीछा करते हुए फायरिंग करते रहे। वही गोली लगने से जवान गंभीर रूप से घायल हो गया l गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जवान को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हाथरस मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमें गठित की गई हैं। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं मृतक के परिजनों में परिजनों में इस घटना से कोहराम मच गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top