• Home
  • फिरोजाबाद
  • पद्मप्रभ भगवान का निर्वाण लाडू महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

पद्मप्रभ भगवान का निर्वाण लाडू महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

फिरोजाबाद। पद्मप्रभ जिनालय में भगवान पद्मप्रभ का निर्वाण लाडू महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिनालय में पहली बार निर्वाण लाडू अर्पित किया गया, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

प्रातः 9 बजे से प्रारंभ हुए धार्मिक आयोजन में तीन विशेष लाडू सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान एवं सम्यक चरित्र के प्रतीक स्वरूप बोली के माध्यम से अर्पित किए गए। निर्वाण लाडू की बोली मोहित जैन एवं रितिका जैन द्वारा की गई।

महोत्सव के दौरान भजन गायक विवेक जैन ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। सभी धार्मिक कार्यक्रम विधानाचार्य अनुराग जैन के सानिध्य में विधि-विधान से सम्पन्न हुए।

इस अवसर पर विमलेश कुमार जैन, दिनेश चन्द्र जैन, कुलदीप जैन, दिलीप जैन, महेश चन्द जैन, प्रवीण कुमार जैन, मनीष जैन, अजय कुमार जैन, हर्ष जैन, रवीश जैन, नितेश जैन, रॉबिल जैन, शशांक जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top