• Home
  • फिरोजाबाद
  • विकास भवन में मनाया गया जनपद का 37वां स्थापना दिवस

विकास भवन में मनाया गया जनपद का 37वां स्थापना दिवस

फिरोजाबाद। जनपद का 37वां स्थापना दिवस गुरुवार को विकास भवन परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 37 दीप प्रज्वलित किए गए तथा परिसर को फूलों और पत्तियों से आकर्षक रूप से सजाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महेंद्र प्रताप सिंह यादव द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि फिरोजाबाद को जनपद का दर्जा दिलाने में हमारे पूर्वजों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अब हम सभी का दायित्व है कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए आमजन की समस्याओं का समाधान करें और जनपद को विकास के उच्च शिखर तक पहुँचाएं।

जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने कहा कि फिरोजाबाद की पहचान न केवल देश में बल्कि विश्व स्तर पर है। इस पहचान को और अधिक सशक्त बनाने तथा नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए सभी को मिलकर निरंतर प्रयास करने होंगे।

कार्यक्रम के आयोजक प्रेम प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि हमारे बुजुर्गों के त्याग और समर्पण से फिरोजाबाद जनपद की नींव पड़ी है और उसी विरासत को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती राजमती, मत्स्य अधिकारी गौरव सिंह, एडीपीआरओ धनराज सिंह, डीपीओ केसरी नंदन तिवारी, डीसी मनरेगा सुभाष चंद्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी मिथिलेश सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top