सलोन, रायबरेली। विकास क्षेत्र सलोन में अंग्रेजी विषय के अनुभवी नवागंतुक एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) विवेक सिंह की पदस्थापना के उपलक्ष्य में ब्लॉक संसाधन केंद्र सलोन में शिक्षकों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक राजेश मिश्रा, अनंत कुमार मिश्रा एवं सेवानिवृत्त शिक्षक मो. इस्माइल ने माल्यार्पण कर विवेक सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने उनके अनुभव और कार्यशैली की सराहना की।
अपने संबोधन में एआरपी विवेक सिंह ने कहा कि वे विकास क्षेत्र सलोन के विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए सभी शिक्षकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। उन्होंने अंग्रेजी विषय में छात्रों के शैक्षिक स्तर को ऊंचा उठाने के लिए सामूहिक प्रयास पर बल दिया।
कार्यक्रम में मो. वसीम, तलत एजाज, गौरव शर्मा, नरेंद्र कुमार सिंह, रामू, रामलोटन, रामसुमेर, ज्ञानेंद्र सिंह सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।





