• Home
  • फिरोजाबाद
  • आईवी इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

आईवी इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

फिरोजाबाद। आईवी इंटरनेशनल स्कूल के 15वें वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। राजस्थानी कठपुतली नृत्य से लेकर नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मनोज यादव, डॉ. सुनैना यादव और मनोज त्यागी ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना से हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बच्चों ने कृष्ण-रास लीला की सुंदर झांकी प्रस्तुत की। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत राजस्थानी कठपुतली नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं बच्चों ने नाटक के माध्यम से वृद्धावस्था में माता-पिता के सम्मान का संदेश भी दिया।

इसके अलावा शिव तांडव और कथक नृत्यांगना कृतिका सिंह की मनमोहक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पूजा सिकेरा ने कहा कि विद्यालय के दर्जनों विद्यार्थी आईआईटी में चयनित हो चुके हैं और कई छात्र मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। अनेक विद्यार्थियों ने विदेशों में शिक्षा प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहना है।

कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक नवनीत सिकेरा, अध्यक्षा श्रीदेवी, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पूजा सिकेरा, इंजीनियर गजेंद्र यादव, मोहिनी यादव और प्रधानाचार्य डॉ. नंदिनी यादव ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मेयर कामिनी राठौर, बीएसए आशीष पांडे, डॉ. रजनी यादव, गीता यादव, विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, हरिओम यादव, रामअवतार गुर्जर, ठाकुर विश्वदीप सिंह, रामनिवास यादव, डॉ. इंद्रपाल गुर्जर, अनूप चंद्र जैन एडवोकेट, राधेश्याम यादव सहित प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated Posts

Scroll to Top