• Home
  • फिरोजाबाद
  • राजा का ताल प्रीमियर लीग में उमेश वॉरियर्स की टीम रही विजेता

राजा का ताल प्रीमियर लीग में उमेश वॉरियर्स की टीम रही विजेता

फिरोजाबाद। आईपीएल की तर्ज पर राजा का ताल प्रीमियर लीग का आयोजन लॉर्ड कृष्णा मैदान में किया जा रहा है। लीग का शुभारंभ उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रदीप गुप्ता ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

राजा का ताल प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला उमेश विक्ट्री वॉरियर्स और युवान यंगस्टर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए युवान यंगस्टर की टीम ने 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी उमेश वॉरियर्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने शुरुआती दो ओवर में मात्र एक रन पर चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद मन्नू और नेपाली ने जिम्मेदारी संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की और टीम को तीन ओवर शेष रहते हुए पांच विकेट से रोमांचक जीत दिला दी।

मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मन्नू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार कमलेश यादव द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर अंशु, सुंदर, मनोज बघेल, उमेश कुशवाह, सुनील गुप्ता, बिट्टू यादव, ओमेंद्र, योगेश, ध्रुव, बंटी, मुकेश सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और आयोजन से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top