• Home
  • फिरोजाबाद
  • प्रशिक्षु आरक्षियों से संवाद करते हुए एसएसपी ने प्रशिक्षण का किया मूल्यांकन

प्रशिक्षु आरक्षियों से संवाद करते हुए एसएसपी ने प्रशिक्षण का किया मूल्यांकन

फिरोजाबाद। पुलिस लाइन में आयोजित सैनिक सम्मेलन में एसएसपी सौरभ दीक्षित ने प्रशिक्षु आरक्षियों से संवाद कर उनके प्रशिक्षण और तैयारियों का मूल्यांकन किया।

पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित इस सम्मेलन में एसएसपी ने कहा कि त्यौहारों पर लगने वाली ड्यूटी में प्रशिक्षु आरक्षियों को तैनात किया जाएगा, ताकि उन्हें विभाग की योजनाओं और कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त हो सके। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षुओं से उनकी तैयारियों, प्रशिक्षण अनुभव और सुझावों पर भी बातचीत की।

इस अवसर पर एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी, सीओ लाइन तेजस त्रिपाठी, प्रतिक्षार निरीक्षक, आरटीसी प्रभारी, प्रशिक्षु आरक्षी और प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top