• Home
  • फिरोजाबाद
  • नगर आयुक्त ने वार्डों में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

नगर आयुक्त ने वार्डों में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान के तहत नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने सोमवार को वार्ड नं. 62, नगला गूलरिया में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई कर्मियों को कार्य में सुधार के निर्देश दिए और क्षेत्रीय लोगों से सफाई व्यवस्था के बारे में फीडबैक लिया।

इसके अलावा नगर आयुक्त ने निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। सफाई व्यवस्था में कोई कमी पाए जाने पर संबंधित क्षेत्रीय सफाई नायक और स्वच्छता निरीक्षक को आवश्यक सुधार करने के निर्देश जारी किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top