• Home
  • रायबरेली
  • 05 दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन ध्वज शिष्टाचार की दी गई जानकारी

05 दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन ध्वज शिष्टाचार की दी गई जानकारी

रायबरेली। इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय, रायबरेली में 05 दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन का आरंभ बी.पी.-6 व प्रार्थना के साथ किया गया। भारत स्काउट एवं गाइड जिला संस्था, रायबरेली से पधारी रेंजर प्रशिक्षिका श्रीमती साधना शर्मा ने ड्यूटी विभाजन, रेंजर यूनिफॉर्म और उसके उपयोग के बारे में छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी।

रेंजर प्रशिक्षिका श्रीमती प्रतिमा सिंह ने छात्राओं को 14 आदर्श बिंदु बताए, मार्च पास्ट का अभ्यास कराया, दिशाओं का ज्ञान, खोज चिन्ह, गांठें बांधना और ध्वज शिष्टाचार की विस्तृत जानकारी दी। द्वितीय सत्र में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें रेंजर्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।

सम्पूर्ण गतिविधियों की निगरानी रेंजर प्रभारी श्रीमती शालिनी कनौजिया और सह-प्रभारी श्रीमती गौसिया नायाब द्वारा की गई। सभी कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रीती तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुए।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक श्रीमती शिखा मौर्या, डॉ. ऋचा सिंह, डॉ. राम दर्शन, श्रीमती प्रियंका, डॉ. ज्योति, डॉ. स्नेहा सिंह, डॉ. सलोनी भसीन, डॉ. स्वर्णिमा जायसवाल, श्रीमती गायत्री मिश्रा और  शशांक सिंह सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top