रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को कलेक्ट्रेट कार्यालय में 06 जनवरी 2026 को जनसुनवाई के दौरान लक्ष्मी, पुत्री सभादीन, ग्राम पूरे भक्तन बभनपुर, विकासखण्ड छतोह, जिला रायबरेली ने प्रार्थना पत्र देकर मदद मांगी। लक्ष्मी ने बताया कि उनके पिता दिव्यांग हैं, माता का निधन हो चुका है, और वह अपने माता-पिता की अकेली संतान हैं। उन्होंने आर्थिक स्थिति की दयनीयता बताते हुए पिता को उपचार हेतु अस्पताल ले जाने में कठिनाइयों की जानकारी दी। इस मामले में आटोमोबाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिहर सिंह, सचिव शिवम सिंह, संजय सबरवार, राकेश सिंह, विजय रस्तोगी, मोहित गुप्ता और एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक शशांक श्रीवास्तव ने सहयोग करते हुए लक्ष्मी को आज एक स्कूटी प्रदान की। लक्ष्मी ने स्कूटी मिलने पर आभार व्यक्त किया और कहा कि अब उनके पिता का इलाज आसानी से हो सकेगा, जिससे उन्हें काफी राहत मिली है।
संवेदनशीलता : जनसुनवाई में बेटी ने मांगी मदद, डीएम ने दिलाई स्कूटी
Releated Posts





