— ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव में जीत हासिल
फिरोजाबाद। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के 30वें द्विवार्षिक प्रांतीय चुनाव में जितेंद्र यादव को प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया है। यह चुनाव 8 फरवरी को लखनऊ स्थित डिप्लोमा इंजीनियरिंग भवन में संपन्न हुआ। प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में फिरोजाबाद के जितेंद्र यादव को 139 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी आगरा के ऋषि कुमार सिंह को 79 मत मिले। इस प्रकार जितेंद्र यादव 60 मतों से विजयी घोषित हुए।
इसके अलावा अध्यक्ष पद पर अमेठी के सुभाष पांडेय, महामंत्री पद पर मेरठ के नरेंद्र प्रधान, कोषाध्यक्ष पद पर शनिदेव यादव, संगठन मंत्री पद पर उन्नाव के शिवदत्त तिवारी तथा संयुक्त मंत्री पद पर गाजीपुर के विनीत कुमार राय निर्वाचित हुए। जितेंद्र यादव को प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। बीडीओ नवीन कुमार, अभयदीप सिंह, आदित्य मिश्रा, प्रदीप यादव, प्रमोद शर्मा, मुनीर अहमद, शिवेश वर्मा, देवेंद्र भारद्वाज सहित अनेक लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।





