• Home
  • रायबरेली
  • स्वामी दयानंद इंटर कॉलेज में हाईस्कूल व इंटर के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

स्वामी दयानंद इंटर कॉलेज में हाईस्कूल व इंटर के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

रोहनिया। ब्लॉक क्षेत्र के उमरन स्थित स्वामी दयानंद इंटर कॉलेज में मंगलवार को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रारंभ होने जा रही हैं, जिसके दृष्टिगत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि अभिलाष चंद्र कौशल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने कहा था, “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो इसे पिएगा वही दहाड़ेगा।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प का उल्लेख करते हुए छात्रों से परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश यादव द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। उन्होंने कहा कि विदाई समारोह विद्यार्थियों के जीवन का एक भावुक क्षण होता है, क्योंकि सभी छात्र लंबे समय तक साथ पढ़ाई करते हैं और आगे की शिक्षा हेतु नए संस्थानों में प्रवेश लेते हैं।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, एकांकी नाटक एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा। समारोह में उपस्थित खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि रणजीत प्रताप सिंह, प्रबंधक श्री राम नारायण सिंह, प्रधानाचार्या श्रीमती कुसुम मौर्य, रमेश सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, मनोज सिंह, अनुपम सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated Posts

Scroll to Top