ऊँचाहार, रायबरेली। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्र चिंतक एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष चंद कौशल के कैंप कार्यालय पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अभिलाष चंद कौशल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता और गरीब कल्याण को समर्पित रहा। उनके विचार आज भी देश को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सभा में मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, मंडल उपाध्यक्ष गुड्डन यादव, महामंत्री अरविंद शर्मा, विकास श्रीवास्तव, अमरेश पासी, मनोज, अजय यादव, संदीप पाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम श्रद्धांजलि एवं संकल्प के साथ संपन्न हुआ।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित





