• Home
  • रायबरेली
  • रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन का शुभारंभ बी.पी.-6 एवं प्रार्थना के साथ

रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन का शुभारंभ बी.पी.-6 एवं प्रार्थना के साथ

रायबरेली। इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय, रायबरेली में आयोजित पाँच दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन का शुभारंभ बी.पी.-6 एवं प्रार्थना के साथ किया गया। भारत स्काउट एवं गाइड जिला संस्था, रायबरेली से पधारी रेंजर प्रशिक्षिका श्रीमती प्रतिमा सिंह एवं श्रीमती साधना शर्मा ने छात्राओं को ड्यूटी विभाजन, सी.टी. के संकेत, विभिन्न गांठें एवं फांसे, सीमित संसाधनों में भोजन बनाना तथा टेंट निर्माण जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। छात्राओं के मनोरंजन एवं रचनात्मक विकास के लिए ए.आई. आधारित पोस्टर प्रतियोगिता तथा मतदाता जागरूकता विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

द्वितीय सत्र में कैंप फायर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

शिविर के द्वितीय सत्र में कैंप फायर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिविर की समस्त गतिविधियों की मॉनिटरिंग रेंजर प्रभारी श्रीमती शालिनी कनौजिया एवं सह-प्रभारी श्रीमती गौसिया नायाब द्वारा की गई। सभी कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रीती तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण— डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह, श्रीमती शिखा मौर्या, डॉ. ऋचा सिंह, डॉ. राम दर्शन, श्रीमती प्रियंका, डॉ. स्नेहा सिंह, डॉ. सलोनी भसीन, डॉ. स्वर्णिमा जायसवाल, श्रीमती गायत्री मिश्रा एवं श्री शशांक सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top