फिरोजाबाद। उज्जैन से आई महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का नगर में गाजे-बाजे के साथ भव्य भ्रमण किया गया। पांच प्रमुख मंदिरों का भ्रमण करते हुए अखंड ज्योति मौहल्ला गंज चौक स्थित नवीन जीवतधार महाकाल मंदिर पहुंची, जहां उज्जैन से आए महंतों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का भांग श्रृंगार किया। महाकाल मित्र मंडल के तत्वाधान में मौहल्ला गंज चौक स्थित प्राचीन जीवतधार महाकाल मंदिर का जीर्णोद्वार कराया गया। महाकाल से ही भगवान शिव की शिवलिंग लाकर विधि-विधान से स्थापना की गई।
महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल से ज्योति लेकर आए उज्जैन के महंत नितिन गुरु और जितेंद्र गुरु ने राधाकृष्ण मंदिर से अखंड ज्योति यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा सदर बाजार, सिनेमा चौराहा स्थित माता मंदिर, जलेसर रोड स्थित मां काली देवी मंदिर, मौहल्ला गंज स्थित सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर से होते हुए नवीन जीवतधार महाकाल मंदिर तक पहुँची।
मंदिर में विधि-विधान के साथ ज्योति की स्थापना की गई। इस अवसर पर दुष्यंत यादव, शुभम राजपूत, पौपी यादव, वेदप्रकाश यादव, राकेश उस्ताद, राजकुमार यादव, प्रमोद राजपूत, रवि कुमार, राहुल कुमार, सोनी यादव, गंगा, रूपा चौधरी, रामनिवास, अनिकेत वर्मा, लक्ष्य जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।





