कानपुर देहात। थाना सट्टी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम स्वरूपपुर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कलश यात्रा के साथ श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान विमलेश कुमारी, पत्नी संदीप यादव (प्रधान प्रतिनिधि) की अध्यक्षता में किया गया। ढोल-नगाड़ों की मंगलध्वनि के बीच महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भव्य यात्रा निकाली, जिससे पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में रंग गया।
कथा वाचक स्वामी चैतन्य जी महाराज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा के मुख्य परीक्षित के रूप में श्रीमती किशन बाई एवं ज्ञान सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधान सहयोगी दादी श्रीमती उमावती, दादा गोविन्द सिंह, श्रीमती गोरी बाई पत्नी शिशुपाल सिंह नेताजी, श्रीमती सिरोमणी पत्नी ब्रजपाल, श्रीमती रामादेवी पत्नी छोटे सिंह, श्रीमती बबली पत्नी राजेश यादव, श्रीमती शर्मीली देवी पत्नी निर्भय सिंह, शिवम यादव, हरिओम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई कथा के पहले दिन गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने की अपील की है।





