• Home
  • रायबरेली
  • आरेडिका में महाशिवरात्रि के अवसर पर भंडारे का आयोजन

आरेडिका में महाशिवरात्रि के अवसर पर भंडारे का आयोजन

रायबरेली। Modern Coach Factory (एमसीएफ) की टाइप-4 कॉलोनी स्थित आधुनिकेश्वर शिव धाम मंदिर तथा टाइप-2 कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शंकर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। महाशिवरात्रि के अगले दिन, 16 तारीख को दोनों मंदिरों में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक महोदय ने दोनों स्थलों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। उनके साथ सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं भी कार्यक्रम में शामिल रहीं। महाशिवरात्रि पूजा में कारखाने के कर्मचारी, उनके परिवारजन तथा यूनियन प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। उल्लेखनीय है कि रायबरेली स्थित एमसीएफ परिसर में प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top