फिरोजाबाद। फिरोजाबाद व्यापार मंडल के मार्च में आयोजित होने वाले युवा सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस अवसर पर संगठन की जिम्मेदारी व्यापारियों को सौंपी गई और संगठन में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत किया गया। महानगर अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय और जिला अध्यक्ष रविंद्रलाल तिवारी की उपस्थिति में अन्य संगठन से आए अलकार चौधरी, राजेश गुप्ता, पार्षद सुभाष राठौर, मुहम्मद अतीक और बिलाल कुरैशी को संगठन में शामिल कर सदस्यता दिलाई गई। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि आगामी माह में होने वाले युवा सम्मेलन में नए सदस्यों को संगठन की जिम्मेदारी सौंपते हुए पदों से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर रामबाबू झा, राजेश अग्रवाल, नवीन उपाध्याय, पवन दीक्षित, दिनेश यादव, शुभम राजपूत, भरत तिवारी, राजपाल यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
व्यापार मंडल के युवा सम्मेलन की तैयारियां तेज





