• Home
  • फिरोजाबाद
  • पंजाब से तस्करी के लिए लाई गई 810 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

पंजाब से तस्करी के लिए लाई गई 810 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

फिरोजाबाद। जनपद में तस्करी के लिए लाई गई अंग्रेजी शराब को थाना मटसेना और एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारकर दो अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक ट्रक से 810 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी सदर तेजस त्रिपाठी के नेतृत्व में एसओजी/सर्विलांस प्रभारी प्रेमशंकर पांडे और थाना प्रभारी मटसेना विमलेश कुमार त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि तस्करी के लिए एक ट्रक में भरकर शराब की पेटियां लाई जा रही हैं। टीम ने लखनऊ एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर दतावली अंडरपास के पास संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक संख्या सीजी07-सीजी5533 को रोककर चेक किया। ट्रक में अंग्रेजी शराब की पेटियां लदी थीं।

ट्रक से पुलिस ने दो तस्करों नीर खान पुत्र बहादुर खान और सवाई सिंह पुत्र मलसिंह, निवासी ग्राम खरडिया, थाना धौरीमन्ना, जिला बाड़मेर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया। तस्करों में ट्रक चालक नीर खान शामिल है। पुलिस ने ट्रक से 810 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी कुल मात्रा 7129.44 लीटर है। इसमें विभिन्न ब्रांड शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि ट्रक के आगे नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जबकि पीछे पीले रंग की प्लेट पर काले अक्षरों में नंबर अंकित था। वे पंजाब से शराब लाकर बिहार में तस्करी करते थे। बिहार में शराबबंदी होने के कारण उन्हें वहां अधिक मुनाफा मिलता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top