फिरोजाबाद। जैन दिगम्बर युवा संघर्ष के द्विवार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर अनुज जैन (तुलसी विहार) तथा महामंत्री पद पर जितेंद्र जैन को चुना गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पीत दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। समिति कार्यालय पर चुनाव अधिकारी संजय कुमार जैन (पीआरओ) ने बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष और ऑडिटर पद के लिए दो-दो नामांकन प्राप्त हुए थे। 36 सदस्यों की सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर अनुज जैन (तुलसी विहार), महामंत्री पद पर जितेंद्र जैन जीतू, कोषाध्यक्ष पद पर सौरभ जैन किड्स तथा ऑडिटर पद पर अंजय जैन के नामों की घोषणा की गई।
चुनाव के बाद होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें चुनाव अधिकारी द्वारा नवीन कमेटी को संस्था एवं जनहित के कार्यों के लिए प्रेरित करते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इस अवसर पर मयंक जैन, विजय जैन एडवोकेट, कुलदीप मित्तल, संदीप जैन पिंकी, अंकित जैन, सनी जैन, सुनील जैन, रमेश चंद्र, विशाल जैन एडवोकेट, राजेश जैन डीडराइटर, देवेंद्र जैन, अशोक भदावर, प्रदीप जैन कल्लू, संजीव कांत संजू, मनीष जैन किड्स सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।





