• Home
  • हाथरस
  • हाथरस में सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी

हाथरस में सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी

हाथरस। नगर पालिका परिषद हाथरस के वार्ड नंबर 19, हतीसा भगवन्तपुर स्थित पालिका स्वामित्व भूमि पर सर्किट हाउस निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए जिला अधिकारी द्वारा प्रस्तावों को स्वीकृति देने की प्रक्रिया जारी है। नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे इस निर्माण कार्य को क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। प्रस्तावित सर्किट हाउस के निर्माण से प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूती मिलेगी तथा जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए आधुनिक अतिथि सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

इस संबंध में पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी मौके पर पहुंचकर भूमि की साफ-सफाई एवं जल निकासी कार्य का उच्च स्तरीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता और समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि सर्किट हाउस के निर्माण से नगर में प्रशासनिक गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी और इससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्राप्त होगी। निरीक्षण के दौरान वार्ड नंबर 19 के सभासद हिमांशु कौशिक, राना, रवि सोखिया, रोहित राज, जितेंद्र सिंह सहित अन्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top